पंप आपरेटर व मैकैनिक ट्रेड परीक्षा परिणाम में ITI शाहपुर का साहिल देशभर में अव्वल

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आल इंडिया ट्रेड टेस्ट 2022 के परीक्षा परिणाम में पंप आपरेटर एवं मैकेनिक ट्रेड में आइटीआइ शाहपुर का साहिल कुमार देशभर में अव्वल रहा है। साहिल ने 94 फीसद अंक प्राप्त किए हैं।

साहिल कुमार ज्वाली तहसील की कोठीबंडा पंचायत के मस्तढ़ का रहने वाला है। पिता करनैल सिंह मजदूरी करते हैं, जबकि माता सुमना देवी गृहिणी हैं। साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व आइटीआइ स्टाफ को दिया है। साहिल भविष्य में सरकारी क्षेत्र में सेवाएं देना चाहते हैं।

वहीं, हिमाचल का आल इंडिया ट्रेड टेस्ट 2022 का परिणाम 94.5 फीसद रहा है। अगस्त, 2022 में आल इंडिया ट्रेड टेस्ट प्रशिक्षण महानिदेशालय नई दिल्ली की ओर से तकनीकी शिक्षा बोर्ड के माध्यमों से आयोजित किया था।

हिमाचल के करीब 30 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें आइटीआइ शाहपुर के पंप आपरेटर एवं मैकेनिक ट्रेड के अभ्यर्थी ने भी भाग लिया और देशभर में इस ट्रेड में टाप कर हिमाचल समेत आइटीआइ शाहपुर का नाम गौरवांवित किया है।

क्या कहते हैं साहिल

पंप आपरेटर एवं मैकेनिक ट्रेड में देशभर में अव्वल रहे साहिल कुमार के मुताबिक उनकी सफलता के पीछे आइटीआइ के अनुदेशकों का बहुत बड़ा हाथ है। वहीं उन्होंने आल इंडिया ट्रेट टेस्ट 2022 के लिए अंतिम के तीन महीनों में रोजाना करीब तीन-तीन घंटों तक पढ़ाई की है। उनके मुताबिक वह सरकारी क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।

आइटीआइ प्रधानाचार्य समेत अनुदेशकों ने दी छात्र को बधाई

आइटीआइ शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा व अन्य अनुदेशकों में मुकेश कौशल, नरेंद्र शर्मा, नीलम रानी, मनोज ठाकुर और अन्य अनुदेशकों ने साहिल कुमार को बधाई दी है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

क्या कहते हैं तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा के मुताबिक ये गौरवांवित करने वाला पल है कि प्रदेश की आइटीआइ शाहपुर का पंप आपरेटर एवं मैकेनिक ट्रेड का अभ्यर्थी देश में अव्वल रहा है। आल इंडिया ट्रेड टेस्ट 2022 में प्रदेश के 30 हजार छात्रों ने भाग लिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...