भाजपा के मिशन रिपीट को डिफीट में बदलेगी कांग्रेस, प्रतिभा सिंह ने कहा हर वर्ग सरकार से दुखी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के मिशन रिपीट को डिफीट में बदलेगी। मुख्यमंत्री पूरी तरह बौखलाहट में हैं और उन्हें यह अहसास हो चुका है कि सत्ता में वापसी संभव नहीं है, इसलिए बार-बार रिवाज बदलने की बात कहनी पड़ रही है।

यहां जारी बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है, जिसके लिए जयराम ठाकुर लोगों से वोट मांग सकें। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। बागवान व किसान परेशान हैं। समाज का हर वर्ग इस सरकार से दुखी है।

उन्होंने दावा किया कि लोग भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा का अधिकारियों के साथ भेदभाव, कर्मचारियों का उत्पीडऩ मुख्य एजेंडा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी अपनी उपेक्षा के चलते राज्यपाल को पत्र लिखने को मजबूर हैं।

भाजपा ने ब्यूरोक्रेसी को धड़ेबाजी में बांट कर रख दिया है। मुख्यमंत्री की प्रशासन पर कमजोर पकड़ के चलते पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अस्त व्यस्त होकर रह गई है। अपने फैसलों से पलटना जयराम सरकार की विशेषता रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अब जितनी मर्जी घोषणाएं कर लें, वे न तो कभी पूरी होंगी और न ही इनके लिए कोई बजट है। जयराम ठाकुर कर्ज पर कर्ज लेते जा रहे हैं। अब 2500 करोड़ रुपये का और कर्ज लिया जा रहा है। सरकार के पास कर्मचारियों की देनदारी के लिए पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री जगह-जगह रेवडिय़ां बांटने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हो रहे शासकीय अन्याय को दूर करेगी और पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...