पूर्व मंत्री चंद्र कुमार और पूर्व सीपीएस नीरज भारती के नेतृत्व में ढोल बाजों के साथ निकाली रोजगार संघर्ष यात्रा

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा शनिवार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं रोजगार संघर्ष यात्रा के संयोजक रघुवीर सिंह बाली के नेतृत्व में ज्वाली पहुंची।

ज्वाली में पूर्व मंत्री चंद्र कुमार व पूर्व सीपीएस नीरज भारती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोजगार संघर्ष यात्रा के संयोजक रघुवीर सिंह बाली का ढोल-बाजों से जोरदार स्वागत किया गया। पटाखे भी फोड़े गए। बाली को फूलमालाओं से लाद दिया गया। लब चौक से लेकर कैहरियां तक रैली निकाली गई।

रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि देश व हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार रोजगार विरोधी है, जिसने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में कई पद रिक्त पड़े हैं, जिनको भरने की कवायद नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं से फार्म भरने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए जाते हैं जबकि बाद में उसको रद्द कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस भर्ती लीक मामला पर आजतक सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। सरकार द्वारा इसमें संलिप्त आरोपियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र लॉलीपॉप देकर जनता को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर विस क्षेत्र में अमृत महोत्सव के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रही है जबकि उसका बोझ गरीब जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का तंबू उखडऩा तय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...