काँगड़ा: प्यार में प्रेमी जोड़े दे दी जान, जहर खाकर दुनिया को कहा अलविदा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

“हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन शादी नहीं कर सकते।” यह शब्द अस्पताल में उपचाराधीन एक प्रेमी जोड़े के हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। दोनों की मौत के साथ ही यह बात भी एक रहस्य बनकर ही रह गई है कि आखिर दोनों ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया और दोनों शादी क्यों नहीं कर सकते थे?

उक्त मामला कांगड़ा थाना के अंतर्गत पेश आया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर तहसील के रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती ने गत दिन तहसूह गांव के निकटवर्ती क्षेत्र में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर कांगड़ा पुलिस भी टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंच गई और युवक-युवती के बयान दर्ज किए।

मरने से पहले उन्होंने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और किसी कारणवश साथ नहीं रह सकते और न ही शादी कर सकते हैं लेकिन साथ मर तो सकते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। दोनों की गत रात्रि उपचार के दौरान मौत हो गई।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि प्रेमी जोड़े ने इतना बड़ा खौफनाक कदम उठाया, लेकिन परिजन दोनों के अफेयर के बारे में अनजान थे। जबकि दोनों ने जहर खाने की वजह ये बताई की उनकी शादी नहीं हो सकती। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...