BREAKING : हिमाचल में खंभे से टकराई कार, 5 युवकों की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 11 सितंबर – अमित शर्मा

सदर थाना के तहत कुठार कला में पेश आये एक दर्दनाक हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी युवकों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल ,अमल पुत्र नंद लाल दोनो निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र बलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक शनि-रविवार की मध्यरात्रि संतोषगढ़ से ऊना जा रही पंजाब नम्बर की कार कुठार पहुँचने पर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे की सूचना पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार को सीधा किया।

हादसे में सलोह निवासी राजन जसवाल व अमल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य घायल युवकों को ऊना अस्पताल लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस में सभी शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला SIHM के 30 विद्यार्थियों को बर्गर किंग में नौकरी, ₹25 हजार औसत मासिक CTC

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों को बर्गर किंग में...

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...