
ज्वाली/ भलाड – शिबू ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा की ज्वाली की रिया लॉर्ड कृष्णा हाई स्कूल ज्वाली की छात्रा रही है और स्कूल से ही दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। रिया एक होनहार व मेहनती छात्रा रही है। व मार्च 2018 में दसवीं कक्षा में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की मेरिट में आते हुए पांचवा स्थान हासिल किया था।
अब रिया ने 611 अंक प्राप्त कर नीट की परीक्षा पास की है। इससे रिया, रिया के माता पिता व स्कूल के स्टॉफ में खुशी की लहर है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चमन सिंह व पूरे स्टॉफ ने रिया व रिया के माता पिता को शुभकामनाएं दीं।
