
नूरपुर – देवांश राजपूत
उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत आने बाले जौंटा नामक स्थान के भूतपूर्व सैनिक अंगद देव सपुत्र भीम सिंह की रँगड़ो के काटने से मृत्यु हो गई।
बता दें कि सात तारीख को अंगद देव अपने खेती बाड़ी के काम से अपने खेतों में काम कर रहे थे ओर अचानक से रँगड़ो के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया और शोर मचाने पर स्थानीय वासियों ने उन्हें वहां से बचाया ओर उपचार के लिए नूरपुर अस्पताल ले गए।
वहां पर उनकी तबियत खराब देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया पर स्तिथि गम्भीर होने के कारण वीरवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
