डाडासीबा में नेटवर्क के बिना खिलौना बने मोबाइल, लोग परेशान

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

वर्तमान दौर में निजी टेलिकाम कंपनियां जहां फोर जी के तहत हाइस्पीड की इंटरनेट सेवा प्रदान कर रही हैं पंचायत डाडासीबा में मोबाइल सिग्नल का न होना यहां के निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। या यूं कह लें कि यहां के बाशिंदों के लिए मोबाइल केवल खिलौना मात्र ही रह गए हैं, तो ये कहना अनुचित नहीं होगा।

स्थानीय लोगो की मानें तो उन्हें नेटवर्क के अभाव में बच्चों की आनलाइन पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर सिग्नल आता भी है तो बहुत कम आता है। जिससे इंटरनेट चलाना तो दूर की बात यहां से तो बात भी सही ढंग से नहीं हो पाती है।

डाडासीबा 108 के कर्मचारियों ने बताया हमारे पास भी बीएसएनएल की सिम है सिग्नल न होने के कारण हमारे फोन मात्र शोपीस बन गए हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई जैसे ही हमें कोई फोन आता है ठीक ढंग से बात नहीं होती बीच में ही फोन कट हो जाता है जिससे जरूरी कॉल आती है तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं निजी कार्यालयों के कर्मचारियों को भी वर्क फ्राम होम में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्राम पंचायत उप प्रधान के बोल

ग्राम पंचायत के उपप्रधान परमेश्वरी दास ने बताया बीएसएनएल का सिग्नल बहुत ही कम आ रहा है। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बीएसएनएल एवं निजी टेलीकाम कंपनियों के आलाधिकारियों से मांग की है कि स्थानीय क्षेत्र में यथाशीघ्र सिग्नल की समस्या का समाधान किया जाये ताकि लोगों सहित विद्यार्थियों को परेशानी न हो।

यह बोले बीएसएनएल के एसडीओ

देहरा बीएसएनएल के एसडीओ प्रीतम चंद से बात की गई तो उन्होंने बताया ब्रॉडबैंड का कार्य चला हुआ है। इसलिए यह समस्या आ रही है शीघ्र ही इस समस्या का हल करवाया जाएगा ताकि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...