भालू के हमले से भेड़पालक की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

भेड़-बकरियों को चराने के लिए चलेड़ धार पर गए एक भेड़पालक की भालू के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुफल राम (63 वर्षीय) निवासी कूंर तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार को अपनी भेड़-बकरियां चराने के लिए रोजमर्रा की तरह सुफल राम चलेड़ धार पर गया था। देरशाम करीब 4: 00 बजे भेड़पालक पर सेंध लगाए बैठे भालू ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

भालू से खुद को बचाने के लिए भेड़पालक काफी देर तक जद्दोजहद करता रहा। आखिरकार भेड़पालक भालू को वहां से भगाने में कामयाब रहा। भेड़पालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

बुरी तरह से घायल भेड़पालक को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. अंकित शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

उधर, वन विभाग के आरओ बजीर सिंह ने बताया कि भालू के हमले से जान गंवाने वालों को वन विभाग की ओर से चार लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी चंबा में एक खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही चार महिलाओं को भालू ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था। भालुओं के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से इन भालुओं को भगाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...