काँगड़ा: फेसबुक पर प्यार…फिर यूज और धोखा, अंधे प्यार ने तबाह कर दी जिंदगी

--Advertisement--

Image

फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। आखिर तंग आकर महिला ने नगरोटा बगवां पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। आखिर तंग आकर महिला ने नगरोटा बगवां पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक 28 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने देहरा के एक युवक पर उसके साथ फेसबुक पर प्यार होने के बाद शादी का झांसा देकर मुकरने का आरोप लगाया है।

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी युवक करीब 31 वर्ष का है और 2021 तक वह उसके साथ फेसबुक पर प्यार का इजहार करता रहा। इसी बीच उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और शादी करने की हामी भरता रहा।

महिला ने बताया कि आरोपी उसके संपर्क में 4-5 साल पहले आया था। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि जब युवक का किसी और जगह रिश्ता हो गया तो उसके बाद मामला दर्ज करवाना पड़ा। पीड़ित महिला का एक करीब 5 वर्षीय लड़का भी है।

नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के प्रभारी अशोक राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उसे हिरासत में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने कहा है कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...