भाजपा और कॉन्ग्रेस को लगा चुनावों से पहले तगड़ा झटका देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत धार और भटेहर बासा के 500 से ज्यादा लोगों ने थामा आप का दामन

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने 500 से ज्यादा लोगों को शामिल किया है। यह सभी लोग बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी नेता होशियार सिंह भारती ने इसकी जानकारी दी है। भारती ने कहा कि लोगों का बीजेपी और कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो गया है।

बीजेपी सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। इसी लिए लोग उनकी पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। होशियार सिंह भारती ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले लोगों की तादात बड़ी है। भारती ने दावा किया कि आप चुनावों से पहले हिमाचल प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन बनाएगी। आम आदमी पार्टी आज घर घर पहुंच चुकी है। लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ज्वालामुखी विधानसभा का दौरा था। जिस पर आम आदमी पार्टी के नेता होशियार सिंह भारती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की 125 यूनिट्स तक फ्री बिजली के फायदे से शुरू मुख्यमंत्री जयराम का संबोधन महिलाओं के 50% किराया की छूट, फ्री पानी के सिस्टम की तारीफ करते रहे।

जो इसे अन्य राज्यों में मुफ्त की रेबड़ी कहते है आज कल उस रेबडी के फायदे गिनवा रहे हैं। क्योंकि हिमाचल में चुनाव है। केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को हिमाचल में कॉपी- पेस्ट कर वोट लेने की कोशिश कर रहे है। भारती ने बताया कि हमने दिल्ली में यह सब कर के दिखाया है और मात्र 5 महीने की सरकार में पंजाब में भी कर के दिखा रहे हैं।

भारती ने कहा की मुख्यमंत्री ने शिक्षा के उपर कोई शब्द नहीं कहा, चरमराती स्वास्थ सेवाओं पे कोई शब्द नहीं कहा, सड़कों की हालत पे कोई शब्द नहीं कहा।20 मिनट के संबोधन में सिर्फ दिल्ली के मॉडल की नकल कर उस पर चर्चा यह दर्शाता है कि बीजेपी और कांग्रेस केजरीवाल के मॉडल का इस्तेमाल कर वोट लेना तो चाहते है।

पर केजरीवाल जैसी सुविधाएं जनता को नहीं देना चाहते। क्यों बीजेपी और कांग्रेस अपने शासित राज्यों में फ्री बिजली, फ्री पानी, महिलाओं के बसों में मुफ्त सफर का इंतजाम अपने बाकी राज्यों में नहीं कर रहे। क्यों की वहां चुनाव नहीं है। यह सब नकली केजरीवाल हैं और जनता इनको जानती है।

भारती ने कहा कि हिमाचल में चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे वादों का बाजार तेज हो रहा है। कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणाएं की हैं जिसमें महिलाओं को 1500 रुपए, फ्री बिजली तथा पुरानी पेंशन की बहाली मुख्य है। इन घोषणाओं पर आम आदमी पार्टी के नेता होशियार सिंह भारती ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इन घोषणाओं में अरविंद केजरीवाल का असर पूरी तरह दिख रहा है।

जो दल कभी जनता की बात नहीं करते थे आज जनता को उन सुविधाओं को देने को कह रहे है। जिन्हें खुद कांग्रेस और बीजेपी ने बंद किया था। भारतीने कहा कि जब प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम को बंद किया गया तो कांग्रेस की ही सरकार राज्य में थी तथा बीजेपी की सरकार केंद्र में थी, तो यह दोनों पार्टियां उस सुविधा का बादा कैसे कर सकती हैं। जिन्हे बंद करने में इन दोनों पार्टियों का हाथ है।

भारती ने कहा कि जो कांग्रेसी केजरीवाल की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। आज वही कांग्रेसी केजरीवाल की नीतियों की नकल कर रहे हैं। भारती ने कहा कि कांग्रेस के वादों की सूची में शिक्षा की बेहतरी की कोई योजना नहीं है, स्वास्थ सुविधाओं के लिए कुछ नहीं है।

कांग्रेस के वादों को भारती ने चुनाव में लोगों को दिए जाने वाले एक कागज पे लिखी हुई घोषणा मात्र बताया। इसके विपरित दिल्ली में केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को जो शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल दिया है उसे पूरी दुनिया मानती है। धरातल पर सुविधाओं को सिर्फ केजरीवाल ही पहुंचा सकते हैं और इस बार हिमाचल की जनता केजरीवाल का साथ देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...