वेतन न मिलने पर कामगारों ने रोका नाहन मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

नाहन में 261 करोड़ से बनने वाले डा वाइएस परमार मेडिकल कालेज भवन का निर्माण कार्य रूक गया है। इस इमारत के निर्माण कार्य में लगे कामगारों ने वेतन न मिलने पर निर्माण कार्य रोक दिया है। कामगारों का कहना है कि निर्माण कंपनी ने छह माह से उनको वेतन नहीं दिया है। इससे उनको घर चलाना नामुमकिन हो चुका है।

निर्माण कार्य में लगे करीब 80 कामगार हड़ताल पर रहे। वह मेडिकल कालेज भवन के निर्माण स्थल पर न जाकर अपने ठिकाने पर ही रहे और निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करके रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल अमित, कमलेश, इंद्रपाल, रमेश, पप्पू सिंह, जेपी, बीरबल, महेंद्र कुमार आदि कामगारों ने बताया कि निर्माण कंपनी ने उनका छह माह का वेतन नहीं दिया है।

इससे वह घर पर पैसे नहीं भेज पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह यहां पर झारखंड, यूपी, बिहार, इलाहाबाद से सैंकड़ों मील दूर पैसा कमाने के लिए आए हैं। ताकि अपने और अपने परिवार का पेट पाल सकें। लेकिन निर्माण कंपनी उनका वेतन नहीं दे रही। कईयों को चार तो कईयों को छह महीने हो चुके हैं।

पैसे मांगने पर कंपनी के मालिक पैसे न होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह छह माह से अपने परिवार के पास फूटी कौडी तक नहीं भेज सके हैं। इससे वहां परिवार वालों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। लोगों ने तो अब उधार भी देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके पैसे नहीं दिए जाएंगे, तब तक वह काम पर नहीं जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...