रोजगार की है तलाश तो 6 को आए आईटीआई शाहपुर, इतने पदों के लिए होंगे साक्षात्‍कार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 06 सितंबर को हीरोमोटोकार्प लिमिटेड साक्षात्कार के माध्यम से 150 पदों को भरेगी l आगामी 06 सितंबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के सौजन्य से हरिद्वार (उत्तराखंड) की हीरोमोटोकार्प लिमिटेड द्वारा आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं l

इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 26 साल वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने वेल्डर, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, शीट मेटल आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो l

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि 06 सितंबर को उत्तराखंड की नामी कंपनी हीरोमोटोकार्प लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही है l कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने वांछित व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो l

उन्होंने बताया कि कंपनी आईटीआई पास युवाओं को चयनित होने पर 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग देगी उसके उपरांत उन्हें 19,662 रुपये मासिक सीटीसी और सब कुछ काट कर 13,666 रुपये मासिक देगी l इसमें कंपनी चुने हुए अभ्यार्थियों का पीएफ और ईएसआई भी कटेगा l

उन्होंने बताया कि इसमें पास आउट अभ्यार्थी जो 2019 से 2022 तक हो (एससीवीटी – एनसीवीटी) इसमें भाग ले सकते हैं l तथा इसमें अपीयरिंग प्रशिक्षु भी भाग ले सकते हैं l

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के समूह अनुदेशक नरेंद्र शर्मा ने बताया यह कंपनी प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप के तौर पर लेकर जाएगी l उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को सब्सिडाइज कैंटीन, मेडिकल इंश्योरेंस, यूनिफॉर्म तथा खाने का सब्सिडाइज रेट पर कंपनी देगी l कंपनी बाइक की बॉडी तथा एक संपूर्ण बाइक (ब्रांड) तैयार करके देती है l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...