बल्क ड्रग पार्क मोदी सरकार की हिमाचल को बड़ी सौगात, आर्थिकी को मिलेगी मजबूती – डॉ सुकृत

--Advertisement--

Image

अनुराग ठाकुर ने केंद्र में रखा हिमाचल व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का मजबूत पक्ष

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क के निर्माण की केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सैद्धान्तिक मंजूरी मिलने से प्रदेश के हज़ारों युवाओँ को रोजगार मिलना सुनिश्चित हुआ है केंद्र की मोदी सरकार की बल्क ड्रग पार्क की यह सौगात हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम योगदान देगी.

हिमाचल को मिले बल्क ड्रग पार्क के लिए मोदी सरकार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यबाद करते हुए यह बात देहरा भाजपा के युवा नेता डॉ सुकृत सागर ने कही. डॉ सुकृत ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र से हिमाचल में इस बड़े प्रोजेक्ट को लाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का अहम योगदान रहा है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर डबल इंजन की सरकार की ताकत से इस बड़े प्रोजेक्ट को हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए लेकर आए है .उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब दबा निर्माण कम्पनियों को कच्चे माल की कमी का सामना करना पड़ा तब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तीन बल्क ड्रग पार्क निर्माण का निर्णय लिया.

इस पर पहल करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से उनके गगरेट विधानसभा दौरे के दौरान बात कर हिमाचल का पक्ष रखा तत्पश्चात निरन्तर केंद्र में प्रयास कर इस प्रोजेक्ट को हिमाचल के लिए सुनिश्चित करबाया.

डॉ सुकृत ने बताया कि यह ड्रग पार्क 1200 करोड़ की लागत से 1406 एकड़ भूमि पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना जिला के हरोली में बनेगा जिसका 90 फीसदी केंद्र सरकार व 10 फीसदी प्रदेश सरकार वहन करेगी. डॉ सुकृत ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से प्रदेश में 20 हज़ार करोड़ का निवेश आएगा जिससे 25 से 30 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...