स्कूल परिसर में दो फीट तक भरा पानी, साथ में सांप भी आए-बच्चों को देनी पड़ी छुट्टी

--Advertisement--

Image

छात्रों- शिक्षकों को स्कूल का मुख्य द्वार पार कर पाना मुश्किल था।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट विधानसभा के अंतर्गत आते गांव बणे दी हट्टी स्थित प्राइमरी एंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारिश के चलते मुख्य द्वार से लेकर स्कूल प्रांगण तक दो फीट तक पानी भर गया। नतीजन छात्रों और शिक्षकों को स्कूल का मुख्य द्वार पार कर पाना मुश्किल हो गया।

शनिवार को बारिश के पानी के साथ कई सांप भी स्कूल में घुस गए स्कूल का स्टाफ डर के साए में ड्यूटी दे रहा है तो वही सुरक्षा के लहजे से छात्रों को घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से स्कूल प्रबंधन प्रशासन से यह मांग कर रहा है की जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।

वर्ष 2004 से बारिश का पानी स्कूल में भर जाता है, इसके चलते इस तरह की समस्या पेश आती है। खैर आज भी पहले की तरह बाद में पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब स्कूल में बारिश का पानी घुसा हो इससे पहले भी कई बार यह स्कूल जल मग्न हो चूका है। बारिश में स्कूल के साथ सटी खड्ड में पानी आने से स्कूल परिसर पानी में डूब जाता है।

स्कूल की हेड टीचर अंजू बाला ने बताया कि स्कूल 400 छात्र शिक्षा हासिल करते है इस स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम भी स्थापित किए गए है परन्तु पानी की निकासी का उचित प्रबंध ना होने के चलते बरसात के मौसम में पानी स्कूल परिसर व कमरों में घुस जाता है।

आज भी ऐसा ही हुआ सम्बंधित विभाग से कई बार आग्रह किया गया पर कुछ नहीं हुआ बारिश के पानी के साथ कई सांप भी परिसर में घुस गए है।

क्या कहते है अधिकारी

पंचायत समिति सदस्य सुरजीत सिंह ने बताया कि जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा की संस्था युवा शक्ति पराक्रम के सदस्यों ने जेसीबी की सहायता से पानी की निकासी की व्यवस्था की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...