द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में बीबीए बीसीए विभाग की फ्रेशर पार्टी का आयोजन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीबीए और बीसीए विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी “उमंग” 2022 का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया, प्राचार्य डा. प्रवीण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से की गयी l

इस के अलावा नये छात्र – छात्राओ ने अपने गायन एवं नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया l मॉडलिंग के निर्णायक डा.कनिका एवं मेघना पठानिया रहे। शिवांगी ,प्रीती, आकांक्षा, अनन्या ने स्टेज का कार्यभार संभाला l

इस दौरान मिस व मिस्टर फ्रेशर 2022 का चयन भी किया गया l इसमें छात्र – छात्राओ ने भारतीय व पश्चिम परिधानों में मॉडलिंग कर दर्शकों का मन मोह लिया l मिस्टर फ्रेशर का ताज अभिषेक (बीबीए) शगुन राणा (बीसीए) और व मिस फ्रेशर का ताज संजना सुमरा (बीबीए) गायत्री (बीसीए) के सर सजा l

इसके अलावा मिस बेस्ट ड्रेस शगुन चड्ढा बीसीए व मिस्टर बेस्ट ड्रेस कृष्णा बीबीए ,मिस्टर पर्सनालिटी आदर्श चम्ब्याल (बीसीए) मिस पर्सनालिटी पूजा ठाकुर (बीसीए) रहे l

प्राचार्य डा. प्रवीण शर्मा ने भी छात्र – छात्राओ के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहाना की एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं l

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया,कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया, डा.प्रवीण शर्मा , एवं सभी अध्यापकवर्ग उपस्थित रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...