हिमाचल में दो रुपए किलो गोबर खरीदने के पीछे कांग्रेस का क्या प्लान-जानें

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल विधासनभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 गारंटी जारी की है। इसमें एक गारंटी कांग्रेस सरकार बनने पर दो रुपए किलो गोबर खरीदने की है। आखिर दो रुपए किलो गोबर खरीदने के पीछे कांग्रेस का क्या प्लान है। इस बारे में हम आपको बताते हैं।

सड़कों में घूम रहे लावारिस पशुओं से निजात और जैविक खेती को बढ़ाना देने की कांग्रेस की योजना है। शिमला में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़कों में लावारिस घूम रहे गौवंश को लेकर योजना का सुझाव दिया था।

इस योजना के तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर दो रुपए किलो गोबर खरीदा जाएगा। गोबर का प्रयोग जैविक खेती में किया जाएगा। इससे लावारिस पशुओं से निजात भी मिलेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा भी मिलेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां यह योजना शुरू है। सरकार ने गोधन न्याय योजना शुरू की है। सरकार 2 रुपए किलो में गोबर खरीद रही है। इससे छत्तीसगढ़ के लोग मेहनत कर गोबर बेच रहे हैं और कमाई कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आंकड़े की बात करें तो 16 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत 2.34 करोड़ रुपये के गोबर की खरीदी की गई।

इस राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया। यानी 15 दिन में 2.34 करोड़ रुपये का गोबर लोगों ने बेचा और सरकार ने खरीदा। यूपी में योजना शुरू की जाएगी औ डेढ़ रुपए किलो गोबर खरीदा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जयराम ठाकुर का दावा, चुनावी नतीजों से सरकार के पैरों तले खिसकी जमीन

हिमखबर डेस्क मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला...

CBSE स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति, यह पैटर्न अपनाया जाएगा

हिमखबर डेस्क प्रदेश के सीबीएसई पैटर्न वाले सरकारी स्कूलों...

पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक...

पशु चराने जंगल में गई थी महिला, रास्ते में हुआ ये हादसा और चली गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग विकास खंड मैहला की घलून पंचायत...