दो सप्ताह से बंद चुवाड़ी-कैंथली मार्ग, ग्रामीणों ने प्रसाशन और सरकार से की तुरंत बहाली की मांग

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपमंडल भटियात के तहत आते चुवाड़ी-कैंथली मार्ग के बीते लगभग दो सप्ताह से बंद होने के यहाँ के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रसाशन और सरकार से इस मार्ग की तुरंत बहाली की मांग की है।

बता दें कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद भारी हुए भूस्खलन के चलते चुवाड़ी-कैंथली मार्ग पिछले लगभग दो सप्ताह से बंद है। यहाँ के स्थानीय लोगो में रंजीत ,अंकु,अनूप,ज्योति प्रधान, दिव्या कुमारी, तिलक कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

क्या कहते है अधिकारी

वहीँ इस बारे जब लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विजय वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इस सड़क मार्ग के बंद होने की सूचना मिली उन्होंने सहायक अभियंता चुवाड़ी विवेक कुमार को सड़क मार्ग बहाली के निर्देश दे दिए है और आज शाम तक जीप योग्य मार्ग बहाल कर दिया जायेगा।

सहायक अभियंता चुवाड़ी के बोल

वहीँ सहायक अभियंता चुवाड़ी विवेक कुमार ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए मार्ग बहाली का कार्य आरम्भ करवा दिया है जिसके लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...