पंचायत प्रतिनिधि अपने स्तर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की मुहिम को बढ़ाए आगे – उपायुक्त

--Advertisement--

Image

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: डीसी

देहरा, 30 अगस्त – आशीष कुमार

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। जिस का असर दुनिया की बेहद खूबसूरत जगहों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर जोर देना होगा ।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने वन विभाग देहरा वृत की ओर से भड़ोली पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए ताकि ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटा जा सके।

उन्होंने लोगों से वन संरक्षण के साथ- साथ जल सरंक्षण को भी जन आंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपनी निजी भूमि पर अधिक से अधिक औषधीय तथा फलदार पौधे लगाने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने कहा कि मिशन धनवंतरी के तहत जिले कांगड़ा के 16 विकास खंडों में हर्बल नर्सरी की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में औषधीय पौधों की नर्सरी को विकसित कर औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पौधे लगाने से जहां हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा वहीं इसके उत्पादों की विक्री से हमारी आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।  उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने व इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी, वन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...