छोटी काशी में होगा “कोटी रूद्र महायज्ञ”, 700 ब्राह्मण-आचार्य करवाएंगे संपन्न

--Advertisement--

Image

मंडी, 30 अगस्त – नरेश कुमार

छोटी काशी मंडी में आने वाले वर्ष 2023 में मार्च माह में कोटी रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मार्च 12 से 18 तक होने वाले इस यज्ञ को मंडी शहर के भीमा काली मंदिर परिसर में करीब 700 ब्राह्मणों व आचार्यों के द्वारा संपन्न किया जाएगा।

मंगलवार को आयोजन कर्ताओं ने मंडी के मीरा महल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इस यज्ञ का आयोजन समस्त मानवता के उत्थान व कल्याण के लिए किया जा रहा है। अभी इस पूरे महायज्ञ की व्यवस्था पुरी फिलिंग स्टेशन खलियार के सौजन्य से किया जा रहा है, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम में कोई भी अपना योगदान दे सकता है।

महायज्ञ का संकल्प बद्रीनाथ धाम से आए यज्ञ रत्न आचार्य श्री नित्यानंद सेमवाल ने किया है। उन्होंने बताया  िक वे इससे पूर्व भी माता भीमा काली के मंदिर में सहस्त्र चंडी महायज्ञ कर चुके हैं। अगले वर्ष यहीं पर ही कोटी रूद्र महायज्ञ करवाया जाएगा। इस दौरान 51 हजार शिव लिंगों की पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजन का जिम्मा संभाल रहे मंडी शहर के खलियार निवासी कुणाल पुरी ने बताया कि इस आयोजन के लिए सभी लोगों का सहयोग वांछित है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के सफलता के लिए जिला की देव समितियों से भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने सभी से जन कल्याण के इस कार्यक्रम में तन, मन व धन से सहयोग करने की अपील भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...