शाहपुर की खोली खड्ड पर अवैध तरीके से लगाया गया स्टोन क्रशर,लोगों ने जड़े आरोप

--Advertisement--

Image

खनन माफियाओं के द्वारा पोकलेन व जेसीवी से खड्डों का सीना किया छलनी

शाहपुर – अनिल सम्बियाल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बन उपमंडल लपियाना तथा वन उपमंडल शाहपुर में खोली खडड् में ख़बल नामक जगह पर खनन माफिया नियमों के विपरीत जेसीवी व पोकलेन से खड्डों का सीना छलनी कर रहे है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ कुछ समय पहले ही नियमों को ताक पर रख कर क्रेशर प्लांट खोल दिया गया। अब क्रेशर प्लांट के कारिंदे शरेआम खडड् में दिन दिहाड़े पोक लेन ब जेसीबी लगा कर अबैध खनन कर रहे हैं । तस्वीरें आपके सामने है कि खनन माफिया कैसे सरकारी खजाने को लूटने में लगा हुआ है।

उन्होंने बताया कि खड्डों में कई मीटर गहरे गढ़े किए जा रहे है।उन्होंने बताया कि स्टोन क्रशर गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है । जोकि नियमों के विपरीत है।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी स्थानीय लोगों ने खनन माफिया पर कार्यवाई हेतू जिलाधीश काँगड़ा के समक्ष आवाज उठाई थी लेकिन कोई कार्यवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खनन माफियाओं पर जल्द से जल्द कार्यवाई की जाए।

क्या कहते है अधिकारी

वहीं जब इस बारे में जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि में अपने विभाग की टीम को मौके पर भेजता हूं। उसके बाद ही अगली कार्यबाही की जायेगी ।खनन माफियाओं को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 30 मीटर नीचे खड्ड में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

हिमखबर डेस्क रामपुर बुशहर की उपतहसील तकलेच में पुल के समीप...

BREAKING: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त; कई सवारियां घायल

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रक्षाबंधन के दिन HRTC...