सरकारी स्कूल भवन में भड़की आग, 15 कमरें जलकर राख

--Advertisement--

Image

शिमला, 16 अगस्त – जसपाल ठाकुर

कोटखाई तहसील के कलबोग में आग लगने से वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूल का भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया। सोमवार देर रात हुई इस आगजनी में लाखों की संपत्ति पल भर में खाक हो गई है।

जानकारी के अनुसार स्कूल का भवन दो मंजिला था और इसमें 15 कमरे थे। पूरा भवन लकड़ी का बना था। आग की लपटों ने पूरे स्कूल परिसर को अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की टीम भी इस पर नियंत्रण नहीं पा सकी।

कोटखाई, जुब्बल और टिक्कर से फायर ब्रिगेड की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया था। स्कूल भवन में हुए इस अग्निकांड में सरकारी दस्तावेज़, स्कूल का तमाम रिकार्ड, फर्नीचर इत्यादि राख हो गया है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शार्ट सर्किट आग की वजह मानी जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय स्कूल का चौकीदार कहां था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...