हिमाचल : भाजपा कार्यकर्ता पर महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, भीड़ ने किया घेराव

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 16 अगस्त – अनिल कपलेश

विधानसभा क्षेत्र नादौन में सोमवार देर शाम उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब सैकड़ों लोग एक व्यक्ति को दौड़ाते हुए नादौन के इंद्रपाल चौक तक ले गए। व्यक्ति जान बचाने के लिए दुकान के भीतर घुस गया। लोगों की भीड़ व्यक्ति को दुकान से बाहर निकालने की जिद पर अड़ी रही।

इसी बीच किसी ने पुलिस थाना नादौन को मामले की सूचना दी। पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची। लेकिन हालात काफी तनावपूर्ण हो गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ आकृति शर्मा और डीएसपी शेर सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक ने भीड़ को आश्वासन दिया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके बाद भीड़ शांत हुई। आरोप है कि व्यक्ति ने नादौन की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की।

छेड़छाड़ का पता चलने के बाद पीड़ित महिला का बेटा और सैकड़ों लोगों ने आरोपी का घेराव कर दिया। आरोपी व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वह पूर्व में नादौन विधानसभा क्षेत्र का विस्तारक रहा है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री के साथ आरोपी के काफी अच्छे संबंध हैं।

मंडल भाजपा अध्यक्ष हरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व में नादौन विधानसभा क्षेत्र का विस्तारक रहा है। आरोपी के खिलाफ नादौन थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज हो गया है। डीएसपी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...