मणिमहेश यात्रा : गौरीकुंड में तबीयत बिगड़ने से पंजाब के श्रद्धालु की मौत

--Advertisement--

Image

चंबा, 16 अगस्त – भूषण गुरुंग

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान पंजाब के गुरदासपुर निवासी श्रद्धालु की गौरीकुंड में मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपने बेटे के साथ मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहा था। इसी दौरान गौरीकुंड के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (54)  पुत्र बलदेव राज निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

वहीं सोमवार को शव को भरमौर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि अश्वनी कुमार गुरदासपुर में सब्जी का कारोबार करता था।

गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा का अभी तक आधिकारिक तौर पर आगाज नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर को होगा साक्षात्कार

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 70 पदों पर...

ड्राइवर और सेल्समैन के पदों पर भर्ती, 7 सितंबर को होगा साक्षात्कार

ड्राइवर और सेल्समैन के पदों पर भर्ती के लिए...