50 साल का इंतजार खत्म, सुजानपुर में बन रहा आधुनिक बस स्टैंड; 5.45 करोड़ से होगा निर्माण

--Advertisement--

सुजानपुर में करीब 50 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। 5.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बस स्टैंड से क्षेत्र के लोगों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक कस्बे सुजानपुर में लगभग 50 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण संभव हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार आजकल इस नए बस स्टैंड का कार्य काफी तेजी से चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े मैदान, ऐतिहासिक किलों एवं मंदिरों और सैनिक स्कूल के कारण देश भर में प्रसिद्ध सुजानपुर कस्बे में कई दशकों से बस स्टैंड की जरुरत महसूस की जा रही थी, क्योंकि यहां से सिर्फ जिला हमीरपुर ही नहीं, बल्कि जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर, धीरा, नगरोटा, पालमपुर, बैजनाथ और मंडी जिले के जोगिंद्रनगर एवं धर्मपुर उपमंडल के कई इलाकों के लिए भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में अंतर्राज्यीय एवं लोकल बसों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद यहां बस स्टैंड के निर्माण स्थल को लेकर सहमति नहीं बन पाई और इस महत्वपूर्ण कस्बे में कई दशकों से अस्थायी बस स्टैंड से ही बसों की आवाजाही संचालित होती रही।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लगभग पौने चार वर्ष पहले जब प्रदेश की कमान संभाली तो उन्होंने अधिकारियों को सुजानपुर में बस स्टैंड के निर्माण की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार व्यापक चर्चाओं के बाद सुजानपुर में डोली नामक स्थान पर बस स्टैंड के निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके निर्माण पर सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री ने 12 मार्च 2025 को सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के शुभारंभ के दिन ही इस बस स्टैंड का शिलान्यास भी कर दिया।

आजकल इस बहुप्रतिक्षित बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिस पर लगभग 5.45 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं हैं, जब सुजानपुर में एक सुंदर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी सोच के कारण ही यह संभव हो पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर को होगा साक्षात्कार

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 70 पदों पर...

ड्राइवर और सेल्समैन के पदों पर भर्ती, 7 सितंबर को होगा साक्षात्कार

ड्राइवर और सेल्समैन के पदों पर भर्ती के लिए...