सोलंगनाला में पुलिया टूटने से खड्ड में पानी की चपेट में आए बालकों के शव बरामद

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 16 अगस्त – आदित्य 

पर्यटन नगरी मनाली के सोलंग नाला में पुलिया सहित बहे दो किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सोमवार को बहे दोनों किशोरों की तलाश घटना के बाद से ही जारी थी। पहले दिन दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चल पाया, लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को रेस्क्यू दल ने शवों को बरामद कर लिया है। जिसमें 14 साल के कृष्ण कुमार उर्फ राहुल का शव घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर से बरामद किया गया है।

जानकारी ये भी है कि एक किशोर के शरीर का आधा हिस्सा ही मिल पाया है। दूसरे बालक की पहचान 13 वर्षीय कृषित के तौर पर की गई है। दूसरे किशोर का शव पलचान और घटनास्थल के बीच बरामद किया गया है। बता दें कि हादसे के समय बालक खड्ड पर बने अस्थाई पूल को पार कर रहे थे। पुलिया टूटने का एक विडिओ भी सामने आया था, इसमें किशोर बहते नजर भी आये थे।

सोमवार को गांव के लिए बनी अस्थाई पुलिया को पार करते हुए किशोर नाले में बह गए थे। इसके बाद से वो लापता चल रहे थे। देर शाम तक कोई पता नहीं चल पाया था, लिहाजा मंगलवार सुबह फिर सर्च अभियान शुरू किया गया। सर्च अभियान में जुटे लोगों ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। शवों को नदी से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है।

पुलिस के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि किशोर के शव बरामद किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...