सुई-धागे से बुनी 52 साल की कहानी, इंद्रजीत की विदाई पर भावुक हुआ पूरा बाजार

--Advertisement--

स्यूल खड्ड बाजार में 52 वर्षों तक सुई-धागे से लोगों के कपड़े सिलकर रिश्ते बनाने वाले इंद्रजीत को विदाई दी गई। लंबे समय की सेवा के बाद विदाई समारोह में बाजार का माहौल भावुक हो गया।

हिमखबर डेस्क

जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के स्यूल खड्ड बाजार में 52 वर्षों तक टेलरिंग का कार्य करने वाले इंद्रजीत सिंह उर्फ गुड्डू को विदाई दी गई। पांच दशकों से अधिक समय तक लोगों के कपड़े सिलते-सिलते वह क्षेत्र की कई पीढ़ियों के साथ आत्मीय रिश्ते बना चुके थे।

यही कारण रहा कि दुकान को अलविदा कहते समय व्यापारी और क्षेत्रवासी भावुक नजर आए। इंद्रजीत की उम्र इस समय 74 वर्ष है और उम्र के इस पड़ाव में उन्होने अपने काम को अलविदा कहा।

स्यूल खडड के व्यापारी विक्की ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से कार्य करते हुए लोगों का विश्वास और सम्मान हासिल किया। उनका सरल स्वभाव और मिलनसार व्यवहार हमेशा याद रहेगा।

इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्यूल खड्ड में बिताए 52 वर्ष उनके जीवन की अनमोल यादों का हिस्सा हैं। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों से मिला प्यार, सम्मान और सहयोग वह जीवनभर नहीं भूलेंगे।

उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि टेलरिंग का काम भले ही अब रोजमर्रा का हिस्सा न रहे, लेकिन स्यूल खड्ड और यहां के लोगों से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा।

ये रहे उपस्तिथ

समारोह में कस्बा जागीर पंचायत प्रधान अनीता देवी, आशा देवी, महिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अशोक कुमार, जनक, मनोज, बलविंदर, राजेश, पवन सहित अन्य व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

OPS पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- शेष बचे कर्मचारियों को भी देंगे पुरानी पेंशन का लाभ

हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने OPS...

स्वाइन फ्लू का खतरा! कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लक्षण दिखें तो तुरंत मास्क पहनें

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क...