बरसाती नाले के तेज बहाव में बही कार, बच्चे सहित पांच थे सवार

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत भटोली कला पंचायत के कुंजाहल में एक ऑल्टो कार के नदी में बहने का मामला सामने आया है. कुंजाहल नदी में पुल न होने के चलते आए दिन ऐसे हादसे देखने को मिलते हैं.

रविवार को जैसे ही ऑल्टो कार चालक नदी के पास पहुंचा तो नदी में पानी भारी मात्रा में आ गया. चालक ने सोचा कि वह अपनी गाड़ी को नदी के उस पार लेकर चला जाएगा. लेकिन जैसे ही वह बीच में पहुंचा तो कार नदी में आए तेज बहाव में बह गई.

नदी में कार के बहने से हड़कंप मच गया. कार में 5 लोग सवार थे. जैसे ही कार नदी में बही तो आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर मदद करने की कोशिशें शुरू कर दीं.

जेसीबी मशीनें मंगवा कर रेस्क्यू शुरू किया गया और आखिरकार लोगों की जान बचा ली गई. अगर स्थानीय लोग आसपास नहीं होते तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था और इस हादसे में 5 लोगों के लिए जान का जोखिम था.

सरकार पर लोगों ने लगाया उपेक्षा का आरोप
लोगों ने सरकार व प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ डबलमेंट अथॉरिटी के 1 किलोमीटर के दायरे में यह नदी आती है, लेकिन आज तक किसी भी सरकार व प्रशासनिक अधिकारी ने इस नदी पर पुल बनाने की पहल नहीं की है.
नदी पर पुल नहीं बनने के कारण आम जनता परेशान हो रही है. स्थानीय लोगों व पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने सरकार व प्रशासन से जल्द नदी पर पुल बनपाए जाने की मांग उठाई है, ताकि आगे से ऐसे कोई हादसे सामने ना आ सकें.
पहले भी हो चुके हैं हादसे
आपको बता दें कि कुंजाहल नदी में पुल ना होने के चलते बरसात के मौसम में इस तरह के हादसे आम बात हैं. कई लोग इस नदी में अपनी जान भी गवां चुके हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो आजादी के 75 वर्ष भी हो चुके हैं, लेकिन आज भी कुंजाहल नदी पर पुल ना होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है. लोगों को अपने घरों को आने जाने के लिए घंटों नदी के बहाव के कम होने का इंतजार करना पड़ता है.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...