विक्रमादित्य सिंह के बयान पर गर्मायी सियासत, BJP बोली- यही बनेंगे कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

भाजपा नेत्री को लेकर रोहड़ू में विक्रमादित्य सिंह के दिए बयान पर भाजपा महिला मोर्चा पूरी तरह से भड़क चुकी है. बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद ने सोलन में विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह को शायद महिलाओं का आदर करना नहीं सिखाया गया है. यही वजह है कि वह समय-समय पर महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणियां करते आ रहे हैं.

रशिम धर सूद ने साथ ही कहा कि विक्रमादित्य सिंह के बयान से प्रदेश की सभी महिलाएं बेहद आहत हो चुकी हैं और वह जान चुकी हैं कि कांग्रेस की विचारधारा महिलाओं के खिलाफ है, वह उनके कार्यकाल में सुरक्षित नहीं रहेंगी. यही वजह है कि अब प्रदेश की महिलाओं ने ठान लिया है कि वह आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका मुंह तोड़ जवाब देंगी.

उन्होंने यह भी कहा कि विक्रमादित्य सिंह की माता भी राजनीति में हैं और वह इसके बावजूद भी इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है. उन्होंने आरोप लगाया कि विक्रमादित्य सिंह ने अपनी वाणी से हिमाचल को शर्मसार किया है, हिमाचल की महिलाएं उन्हें बख्शने वाली नहीं है.

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद ने विक्रमादित्य सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वह तुरंत प्रभाव से अपनी कही गई टिप्पणी पर माफी मांगें, अन्यथा महिला मोर्चा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण रहेंगे.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले चुनाव में जीत के सपने देख रही है, लेकिन विक्रमादित्य सिंह जैसे नेता कांग्रेस के सपनों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के सपने पूर्ण रूप से भूल जाए क्योंकि महिलाएं एकजुट होकर उन्हें चुनाव में जवाब देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...