अजय शर्मा बने रोटरी क्लब धर्मशाला के अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

रोटरी क्लब धर्मशाला ने रोटेरियन अजय शर्मा को अपना अध्यक्ष चुन कर उनको वर्ष 2022-2023 की कमान संभाली। मुख्य अतिथि रोटेरियन विपिन भसीन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट ने अध्यक्ष अजय शर्मा रोटेरियन तेज सिंह को सेक्रेटरी , रोटेरियन हरी सिंह को कोषाध्य्क्ष क्र पदाभार की शपथ दिलाई।

रोटरी अध्यक्ष अजय शर्मा ने वर्ष 2022-2023 के लिए अपनी नई टीम का गठन किया। जिसमे रोटेरियन विजय शर्मा, रोटेरियन वी एस परमार , रोटेरियन एन एन शर्मा, रोटेरियन वाये पी सबरवाल, रोटेरियन सतीश सूद, रोटेरियन अरना पराशर, रोटेरियन डॉ रमेश अवस्थी को नई जिम्मेदारियां दी।

अध्यक्ष ने कहा की पिछले वर्ष के रोटरी अध्यक्ष रोटेरियन संग्राम गुलेरिआ जी ने समाज सेवा लिए रोटरी के माध्यम से जो कार्य किये है। वह उस से प्रेणा लेकर सम्माज सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। पिछले वर्ष 2021 -2022 में रोटरी क्लब धर्मशाला 3070 को उत्कृट समाज सेवी कार्य करने के लिए 26 पुरष्कार मिले।

इस समारोह में उन सभी उत्कृट कार्य करने वालो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब की और से भी उत्कृट समाज सेवा में अपना सहयोग देने के लिए पिछले वर्ष 2021-2022 के रोटरी अध्य्क्ष रोटेरियन संग्राम गुलेरिआ जी द्वारा रोटरी अवार्ड से सम्मानित किया।

नए अध्य्क्ष रोडट्रियन अजय शर्मा ने बताया की इस वर्ष रोटरी लिटरेसी मिशन के अंतर्गत विभिन स्कूलों मई स्मार्ट क्लासरूम बनाने का कार्य भी किया जायेगा। इसके लिए लिटरेसी प्रोजेक्ट के चेयरमैन डॉ एन.एन शर्मा ने काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा की कृतिम अंग प्रदान करने का कैंप, LN 4 प्रोथेटिक हैंड वितरण कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, पशुओ के उपचार हेतु कैंप, ऑय चेकअप कैंप, नेत्रदान मई अपना सहयोग पल्स पोलियो कैंप व पौधरोपण के कार्यो के साथ साथ समय समय पर जिला 3070 के पदाधिकारियों तथा रॉट्री क्लब धर्मशाला के सम्मानित सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों व समाज सेवी कार्यो के लिए वह हमेशा बढ़ चढ़ कर अपना समय देते रहेंगे और कार्यो के पूर्ण करने के लिए अपनी नई टीम व रोटरी सदस्यों से सहयोग भी मांगते रहेंगे। ताकि सम्माज भलाई के लिए रोटरी का जो इमेज है उस पर खरा उतर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...