
कांगड़ा – राजीव जसवाल
कांगड़ा जिला के ट्रक ड्राइवर की परवाणू में लाश मिलने से सनसनी का आलम है। लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस छानबीन मेंं जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार करतार चंद पुत्र फौजू राम परवाणू में ट्रक ड्राइवर था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले करतार चंद से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था। उनका फोन स्विच आफ आ रहा था। इसके चलते परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
उन्होंने इस बारे में गगल थाने में शिक ायत दी थी। शिकायत में कहा है कि कुछ समय पहले करतार के ट्रक का सामान चोरी हुआ था। इस बारे में करतार ने परिजनों को फोन पर बताया था। इसी बीच करतार का फोन बंद आने लगा।
बहरहाल शिक ायत दर्ज करने के बाद परिजन परवाणू पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि करतार की मौत हो चुकी है। बहरहाल पुलिस मामले की छाबनीन कर रही है।
