गुरू का मार्गदर्शन ही सफलता का आधार: देसराज

--Advertisement--

Image

गुरू पूर्णिमा पर गायत्री परिवार ने करवाया हवन यज्ञ

ज्वाली – अनिल छांगु

गुरू का मार्गदर्शन ही शिष्य को सफल बनाता है। इसलिए हमें गुरू के बताए आदर्शों पर चलना चाहिए। यह बात गुरू पूर्णिमा पर श्री साईं मंदिर कैहरियां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायत्री चेतना केंद्र नरगाला के संचालक एवं गायत्री उपासक देसराज गुलेरिया ने कही।

उन्होंने कहा कि गुरू हमेशा अपने शिष्य को आगे बढ़ता देखना चाहता है। ऐसे में शिष्य को भी गुरू का पूरा सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर गायत्री हवन एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें गायत्री उपासक केवल कृष्ण, दिनेश महाजन और किशोरी लाल ने श्रद्धालुओं को गुरू की महत्ता और शिष्य के धर्म के संदर्भ में श्रीराम शर्मा आचार्य जी के प्रवचन सुनाए। गायत्री परिवार जवाली के सदस्यों ने सुबह 5ः30 बजे प्रभात फेरी भी निकाली।

इस मौके पर गुरू वंदना कार्यक्रम में एक तुम्ही आधार सतगुरू, एक तुम्हीं आधार भजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा।

गायत्री उपासना के साथ गायत्री आरती, यज्ञ महिमा एवं यज्ञ विधि की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर गायत्री परिवार सदस्य विनोद धीमान, मंजू मेहरा, कपिल देव, वंदना, अंजना, पप्पू कुटलैहड़िया, पार्षद सीमा देवी, राधा देवी, भोली देवी, मिष्ठी देवी, पूजा, जोगिंद्र रपोत्रा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...