ढलियारा में दवाई लेने गई नाबालिग अचानक हुई गायब, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा में दो महिलाएं दुकान से दवाई लेने गई थीं पर घर वापस नहीं आई।

शिकायतकर्ता मसून अलि पुत्र शाहदीन निवासी शांगों कतराला तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (घुमंतू गुज्जर) ने थाना में शिकायत पेश कर कहा है कि उसकी बहन जो ढलियारा में दुकान से दवाई लेने गई थी अपने घर वापस नहीं लौटी है। उसे शक है कि उसकी बहन को कोई बहला-फुसलाकर कर ले गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...