स्कूल में विद्यार्थी को पीटने पर जेबीटी शिक्षक निलंबित, चार्जशीट भी फाइल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के एक स्कूल में विद्यार्थी की पिटाई करने के मामले में जेबीटी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल कर दी गई है। विभाग अब शिक्षक को पेनल्टी लगाएगा।

आरोपी शिक्षक की इंक्रीमेंट भी रोकी जा सकती है। करीब तीन सप्ताह पुराना यह मामला शिक्षा खंड बनीखेत के एक प्राइमरी स्कूल से जुड़ा है।

दरअसल, चाइल्ड लाइन को शिकायत मिली थी कि प्राथमिक पाठशाला में पढ़ रहे एक विद्यार्थी की जेबीटी शिक्षक ने पिटाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड लाइन ने शिक्षा विभाग से इसकी शिकायत की।

विभाग ने जांच के बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उसका मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनीखेत निर्धारित किया है। स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों की पिटाई नहीं कर सकते हैं। बहरहाल, मामला स्कूली विद्यार्थी से जुड़ा होने के कारण चाइल्ड लाइन ने भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

क्या कहते है अधिकारी

उधर, कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुधीर सहगल ने बताया कि बीते दिनों यह मामला सामने आया था। शिक्षक को सस्पेंड करने के बाद चार्जशीट फाइल कर दी गई है। आगामी जांच भी की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...