करसोग से दो बार विधायक रहे मस्त राम ने होटल के कमरे में लगाई फांसी , मौके से मिला सुसाइड नोट

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल विधानसभा के करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुंदरनगर के एक निजी होटल से उनका शव फंदे से लटका मिला है।

होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी , जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि रविवार शाम चार बजे पूर्व विधायक ने एक निजी होटल में कमरा लिया था। रात को खाना खाने के बाद सुबह करीब 10:30 बजे चाय पी।

करीब 12:00 बजे उन्होंने चेक आउट करना था। जब काफी देर तक वह नहीं आए तो होटल प्रबंधक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। उसके बाद भी कोई रिस्पांस नहीं आया तो दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला तो वह अंदर पंखे से लटके हुए थे।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में विधायक ने लिखा- अपनी मौत का खुद जिम्मेवार हूं, मेरे परिवार को परेशान न किया जाए।

बैग में जो 60,000 हैं वह पत्नी को दे दिए जाएं। वहीं पुलिस ने कमरा सील कर दिया गया है। एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। परिजनों को भी सूचित किया गया है। परिजनों के आने के बाद ही शव को उतारा जाएगा। पुलिस होटल स्टाफ के बयान भी दर्ज कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...