वाह! हिमाचली गबरू ने USA की केटलीन से रचाई शादी, हिंदू रीति-रिवाज से विवाह

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

पहले अमेरिका के मिशीगन में विदेशी युवती से मुलाकात हुई। फिर एक दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ी और दोस्ती हो गई। कुछ ही समय में दो मुल्कों के दोस्तों की ये नजदीकियां प्यार में बदल गई और प्रेमी युगल ने भारत में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचा ली है।

प्यार की ये दिलचस्प कहानी मंडी के सुंदरनगर के पुनीत व अमेरिका के मिशिगन शहर की युवती केटलीन की हैं। दोनों ने सुंदरनगर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए।

अमेरिका की युवती ने सुंदरनगर के पुनीत के नाम की मेहंदी रचाकर शादी की रस्में निभाई गई हैं। खास बात ये हैं कि विवाहोत्सव पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डाक के माध्यम से परिवार को शुभकामनाएं भेजी हैं।

दरअसल, पुनीत पेशे से सिविल स्ट्रक्चरल इंजीनियर हैं। वर्तमान में मिशीगन में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। सुंदरनगर के सरकारी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद पुनीत ने दिल्ली की एक निजी यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

इसके उपरांत पुनीत गुजरात के आईआईटी गांधीनगर से एमटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद वर्ष 2015 में अमेरिका के मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी में सिविल स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए थे। लेकिन उन्हें भी ये मालूम नहीं था कि सात समंदर पार उनको उनका जन्म-जन्मांतर का साथी मिलेगा।

अमेरिका के मिशीगन की रहने वाली केटलीन पीएंबल (30) शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और पुनीत के स्वभाव से प्रेरित होकर दोनों के बीच पहले दोस्ती और बाद में प्यार में बदल गई।

2019 में मिले पुनीत और केटलीन ने अपने प्यार को अंतिम रूप तक पहुंचाने के लिए शादी करने का फैसला लिया। इस फैसले को दोनों द्वारा अपने माता-पिता को बताया और परिवारों ने भी इस पर अपनी सहमति जताई।

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण दोनों की शादी भारत में करवा पाना संभव नहीं हो पाया। लेकिन अब दोनों अपने सगे संबंधियों की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

दोनों की शादी के अवसर पर सुंदरनगर में वर पक्ष द्वारा क्षेत्र की पारंपरिक धाम का आयोजन भी किया गया और सभी रिश्तेदारों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर अनुग्रहित किया।

बता दें कि विवाह से दोनों वर व वधू पक्ष खुश हैं। परिवारों की संस्कृति में बिल्कुल भी समानता नहीं होने के बावजूद उनके बच्चों की भलाई में अपनी खुशी जाहिर की है।

शुरुआत में पुनीत और केटलीन परिणय सूत्र में बंधने की बात सुनकर वर पक्ष के रिश्तेदारों को आश्चर्य तो हुआ, लेकिन दोनों पक्षों का एक दूसरे के साथ समन्वय देखकर रिश्तेदारों ने भी इस विवाह को लेकर खुशी जाहिर की।

वहीं क्षेत्र में इस विवाह को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता का माहौल रहा। सभी लोग हिमाचल के गबरू की विदेशी मेम को देखने के लिए शादी समारोह में आकर आशीर्वाद दिया और धाम का भी पूरा आनंद लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...