पवित्र श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू, पंजीकरण के बाद सफर पर निकले 293 शिव भक्त

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

आनी की छोटी काशी निरमंड में 18,570 फुट की ऊंचाई पर बसे 72 फुट ऊंचे श्रीखंड महादेव की यात्रा सोमवार को आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई।

मौसम के येलो अलर्ट और रात भर हुई बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी दर्ज नहीं की गई।

बेस कैंप सिंहगाड़ से जानकारी के अनुसार यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं का सुबह पांच बजे से ही पंजीकरण और मेडिकल चैकअप शुरू कर दिया गया। सोमवार सुबह नौ बजे तक 293 यात्रियों का पंजीकरण कर दिया गया और यात्रियों की लाइन अभी जारी है।

पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालुओं को यात्रा पर रवाना कर दिया गया, वहीं 160 लोगों की मेडिकल जांच हुई है, क्योंकि बाकी के श्रद्धालुओं ने अपना मेडिकल जांच सर्टिफिकेट साथ लाया है, जिसे जांचने के बाद उनका पंजीकरण किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...