चुनावों से पहले भलाड हरियां मार्ग नहीं हुआ पक्का तो विस चुनाव का करेंगे बहिष्कार

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर 

उपमंडल ज्वाली के अधीन आजादी के 74 साल बीत जाने पर भी भलाड हरियां पांच किलोमीटर मार्ग को पक्का करने में सरकार और लोकनिर्माण विभाग के सालों गुजर गए लेकिन आज तक पक्का नहीं हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों संजीव कुमार, जीवन कुमार, रोहित कुमार, मनजीत सिंह, मुकेश कोशल,आशु मनकोटिया , सहदेव, ओमप्रकाश द्वारा बताया गया कि इस मार्ग के बीच खड्ड पड़ती है और सारा मार्ग दलदला बन जाता है और जब कोई गांव में बीमार पड़ता है तो बीमार व्यक्ति को चार पाही पर डालकर या कंधें पर उठाकर पांच किलोमीटर आना पड़ता है। तभी जाकर एंबुलेंस सुविधा मिलती है।

ऐसे तो केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार वादे तो बड़े बड़े कर रही है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हर गांव को पक्की सड़क के साथ जोड़ा जाएगा, लेकिन आखिर कार कब जोड़ेंगे।

लोगों का कहना है कि जब कांग्रेस सरकार के समय रोड़ की मुरम्मत करवाई जाती थी लेकिन जब से ज्वाली में भाजपा की सरकार बनी है, तब से एक बार भी मुरम्मत नहीं हुई।

जब चुनाव आते हैं तो चुनाव के वक्त वोट के लिए नेताओं की लंबी लंबी लाइनें लग जाती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही फिर सब भूल जाते हैं।

कई बार ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन ठाकुर के पास भी गए लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

गांववासियों ने चेताया कि अगर विस चुनाव से पहले उनके गांव को पक्की सड़क मुहैया नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

क्या कहते है अधिकारी

जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी मुरम्मत करवा दी जाएगी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...