
सिहुंता – अनिल संब्याल
जिला चम्बा के तहसील मुख्यालय सिहुंता के साथ लगते झरौली गांव में लगभग 100 परिबारों ने पंचायत प्रतिनिधियों सहित प्रशाशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ।
झरौली के लोगों ने कहा कि कल हुई भारी बारिश से राख का सारा मलबा हमारे घरों में घुस आया है । जिससे कि घरों के अंदर रखा अनाज तथा प्याज ब अन्य चीजें बर्बाद हो गई हैं ।
लोगों ने इस मलबे की बजह राख गांव में अबैध कॉलेज भबन निर्माण तथा अवैध एम्बुलेंस रोड़ बताया है।
सिहुंता पंचायत के प्रधान तथा उप प्रधान ने भी मीडिया से रुबरु होकर बताया कि झरोली मोहल्ले में लगभग 80 परिवार रहते हैं । जो कि खतरे की जद में जूझ रहे हैं ओर इसकी बजह झरोली से ऊपर राख गांव में एक अबैध सड़क का निर्माण ब कॉलेज भबन के प्लाट का निर्माण बताया ।
पंचायत प्रतिनिधियों ने ठेकेदार व वन विभाग पर सवालिया निशान उठाए हैं। झरोली के लोगों ने भट्टियात के पूर्ब बिधायक को मौका पर बुलाकर उनके संग अपना दुखड़ा रोया ।
पूर्ब बिधायक ने भी इस सारे नुकसान की बजह कॉलेज का अबैध निर्माण बताया । कुलदीप पठानियाँ ने कहा कि पूर्ब मुख्यमंत्री राजा बीरभद्र सिंह द्वारा कॉलेज की जगह को रजैं के करनेड़ गांव में चयनित किया था । वंहा पर कॉलेज भबन का भूमि पूजन किया गया था । तथा पाँच करोड़ रुपए की पहली किश्त भी जारी हो गई थी ।
पठानियाँ ने कहा कि बर्तमान भाजपा बिधायक कॉलेज के नाम पर राजनीति कर रहे हैं । नियमों के विपरीत अबैध एम्बुलेंस सडक़ बनाई जा रही है । कटिंग करके मिट्टी को जगह जगह फेंका जा रहा है । जो कि झरोली मोहल्ले में लोगों की बर्बादी का कारण बन रहा है ।
पठानियाँ ने लोगों को विशवास दिलाया कि कांग्रेस सरकार आते ही आपकी हर समस्या का हल किया जायेगा ।
उधर लोगों ने भी कहा कि अगर यहां पर कॉलेज का काम बंद नहीं किया गया तो हम आंदोलन करेंगे।
