चक्की खड्ड पर फोरलेन के पहले पुल का निर्माण शुरू, 520 मीटर लंबे,12 मीटर चौड़े पुल के दोनों ओर बनेगा फुटपाथ

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

अब प्रदेश में आने वाले लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना किए बिना बेहतर सडक़ मार्ग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण परियोजना के तहत चक्की खड्ड पर एक नए पुल का कार्य शुरू हो चुका है।

यह पुल लगभग 520 मीटर लंबा व 12 मीटर चौड़ा होगा, जिसके दोनों ओर पैदल चलने के लिए फुटपाथ व रेलिंग का प्रावधान होगा ।

इस पुल के 17 पिल्लर होंगे, जो कि करीब 25 मीटर गहराई तक बनेंगे। इस फोरलेन सडक़ निर्माण कर रही कंपनी ने चक्की खड्ड के किनारे अपना बेस कैंप बना कर काम आरंभ कर दिया है।

इस फोरलेन सडक़ निर्माण के लिए कंडवाल में चक्की खड्ड पर नया पुल बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

बता दें कि फोरलेन निर्माण के लिए उपमंडल नूरपुर के तहत कंडवाल से लेकर भेडख़ड्ड तक लगभग 15 हजार पेड़ काटे जाएंगे, जिसमें करीब 11 हजार पेड़ सरकारी हैं।

ये पेड़ वन विभाग की छह बीटों में पड़ते हैं, जिसमें से दो बीटों के पेड़ों को काटने की क्लीयरेंस मिल चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में नूरपुर बाइपास का निर्माण भी शुरू हो सकता है।

गौरतलब है कि पठानकोट-मंडी फोरलेन सडक़ मार्ग पहले चरण में उपमंडल नूरपुर के तहत चक्की के साथ लगते कंडवाल से लेकर भेडख़ड्ड तक लगभग 28 किलोमीटर बनेगा, जिस पर लगभग 828 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

क्या कहते है अधिकारी

इस बारे में आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह ने बताया कि कंपनी ने इस फोरलेन सडक़ के निर्माण के लिए क्लीनिंग एंड गर्बिंग व क्लबर्ट बनाने का कार्य शुरू किया है। बरसात के बाद नूरपुर बाइपास का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल सेन ने बताया कि कंडवाल से लेकर भेडख़ड्ड तक के फोरलेन का कार्य शुरू हो चुका है। इसके तहत चक्की खड्ड में नया पुल बनेगा, जिसका कार्य शुरू हो चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...