विधायक अर्जुन ठाकुर ने चिचड़ खड्ड पर बने पुल का किया उद्घाटन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

ज्वाली विधानसभा की पंचायत भाली में आज ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर द्वारा चिचड़ खड्ड पर एक करोड़ की लागत से बने पुल का उद्घाटन किया गया। इस पुल के निर्माण से काफी लोग लाभांवित होंगे। कई वर्षों से इस गांव के लोग आने गंतव्यों को खड्ड पर कर जाते थे जिस कारण बरसात के दिनों में ज्यादा समस्या आती थी ।

अब इस पुल के निर्माण से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पंचायत उप प्रधान मुंशी राम ने पुल के निर्माण के लिए विधायक अर्जुन ठाकुर व लोक निर्माण विभाग का आभार जताया। साथ ही क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

इस मौके पर विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में भरपूर विकास किया है। कोटला बैल्ट की पानी की समस्या को 16 पंचायतों में उपलब्ध करवाया, 40 करोड़ रुपए की लागत से बोह द्रीणी से लाया जा रहा है। जोकि लगभग 13 पंचायतों को सुलभ हो गई है, एवं अन्य पंचायतें को पेयजल पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

भाली पंचायत को भी इस जल योजना से जल्द जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगो की सुविधा के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के महिला पुरूषों के लिए पैंशन योजना चलाई जा रही है, जिसमें हर माह पेंशन का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत 31,000 रुपए की सहायता गरीबी रेखा के नीचे रह रहे परिवार की बेटी की शादी पर दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत् परिवार मे अपाहिज की सहायता के लिए 3,000 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री गृहणी योजना, हिम केयर आदि चलाई जा रही
है ।

सरकार द्वारा महिलाओं को बस किराया में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है, पेयजल का बिल माफ कर दिया गया है। 125 यूनिट तक बिजली खपत पर बिजली का बिल भी माफ कर दिया गया है। उन्होंने स्थानीय मण्डल को समान खरीदने के लिए 20 हजार रुपये देने की घोषणा की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पंचायत प्रधान भाली मीना शर्मा,उपप्रधान मुंशी राम ,भाजपा कार्यकर्ता सरन दास, तेजुराम,प्रमोद सिंह, बाबूराम,राजिंदर,मस्या देवी,रणजीत सिंह,रमेश,नीलम शर्मा सहित विभिन्न – विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...