मनाली से लेह जा रहे तेल टैंकर में लगी आग, टूरिस्ट को रोका, मची अफरा-तफरा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के मनाली के रोहतांग मार्ग पर मनाली से लेह जा रहे एक तेल टैंकर में आग लगने का मामला सामने आया है.

रोहतांग मार्ग पर गुलाबा के पास जा रहे टैंकर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग लगने के बाद चालक और परिचालक को संभलने का मौका नहीं मिला और जैसे तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई.

रोहतांग की ओर जा रहे स्थानीय लोगों ने अपनी ओर से मिट्टी एकत्रित कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया.

टैंकर में आग लगते ही मढ़ी से कोठी तक अफरा तफरी फैल गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन को सूचित किया.

पुलिस ने कोठी व मढ़ी में पर्यटकों के काफिले को रोक दिया. जो पर्यटक वाहन गुलाबा के आसपास थे, उन्हें सुरक्षित जगह पर भेज दिया.

पंजाब नंबर का टैंकर डीजल लेकर मनाली से लेह की ओर जा रहा था. एसडीएम मनाली डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मनाली से अग्निशमन की टीम गुलाबा भेज दी है.

पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों में रोका गया है. आग बुझा ली गई है. हालांकि, टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...