भेड़ी स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन जारी, तीन बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

शिक्षा खंड झंडूता के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला भेड़ी से तीन बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के लिए हुआ है।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्रीय मुख्य शिक्षक हरि दास चौहान ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा अप्रैल 2022 में पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए आयोजित हुई थी।

जिसमें इस पाठशाला से पांच बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया था तथा तीन बच्चों का चयन हुआ है।

इस परीक्षा में राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला भेड़ी से शिवांश सपुत्र श्याम लाल , रितिक सपुत्र प्यार चंद तथा शालिनी सपुत्री विजय कुमार का चयन हुआ है।

इस से पाठशाला प्रबंधन में उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबधन समिति ने इस अवसर पर बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए केंद्रीय मुख्य शिक्षक हरि दास चौहान तथा सहयोगी शिक्षक पवन कुमार , मनीषा चौहान, मनोज कुमार के प्रयासों को सराहा ।

क्योंकि पिछले कई वर्षों में इन्ही के प्रयासों के कारण काफी बच्चे इस परीक्षा में चयनित हो चुके हैं।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत सनीहरा के प्रधान कमल चौहान ने भी बच्चों अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...