कालेजों में दाखिले कल से, ऑनलाइन मिलेंगे प्रोस्पैक्ट्स

--Advertisement--

Image

133 महाविद्यालयों में 20 तक एडमिशन ले सकते हैं फस्र्ट ईयर के छात्र, आरकेएमवी-संजौली कालेज में आट्र्स की 600 से ज्यादा सीटें 

शिमला – जसपाल ठाकुर 

प्रदेश के कालेजों में सोमवार से दाखिले शुरू होंगे। एचपीयू से संबंध रखने वाले करीब 133 कालेजों में सोमवार से नए सत्र के लिए छात्र फस्र्ट ईयर में एडमिशन ले सकते हैं।

हर एक कालेज में आट्र्स, साइंस और कॉमर्स विषय के लिए सीटों का वितरण भी कर दिया गया है। लगभग सभी कालेजों में इस साल भी पिछले साल की ही तर्ज पर सीटों का वितरण किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में दाखिलों के लिए रविवार 10 जुलाई से पोर्टल ऑनलाइन खुलेगा। एक अगस्त से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

26 जुलाई तक कॉलेजों में मेरिट लिस्टें जारी होंगी। 10 से 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिले फार्म जमा होंगे।

21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। 22 से 25 जुलाई तक चार दिनों के दौरान फीस जमा होगी। 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।

इनकी फीस 27 और 28 जुलाई को जारी होगी। 29 और 30 जुलाई को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन होगा।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में एक अगस्त से 21 अक्तूबर तक 82 दिन तक कक्षाएं लगेंगी।

22 से 26 अक्तूबर तक पांच दिनों की दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। 27 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक 66 दिन कक्षाएं लगेंगी।

एक जनवरी 2023 से चार फरवरी 2023 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। पांच फरवरी से 14 अप्रैल 2023 तक 69 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी।

कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान कुल 217 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। 15 अप्रैल से 20 मई 2023 तक कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...