एलटी लाइन ठीक कर रहे 20 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव मंडोली में एलटी लाइन पर काम कर रहे विद्युत विभाग के ठेकेदार संतराम धीमान के 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।‌

मृतक का नाम विजेश बताया जा रहा है और वह नाहन तहसील के सुंदरिया गांव का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सांय विजेश एक अन्य मजदूर के साथ लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह अचेत होकर गिर गया।

जिसके बाद तुरंत उसे संगड़ाह अस्पताल लाया गया परन्तु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले गत साल 26 दिसंबर 2021 को भी संगड़ाह के पुराने तहसील ऑफिस के समीप बिजली की लाइन पर काम कर रहे इसी ठेकेदार के 24 वर्षीय रतन नामक मजदूर की भी मृत्यु हो चुकी थी, जिसे क्षेत्र में विभाग की लापरवाही माना गया।

उपमंडल मुख्यालय में हालांकि हाल ही में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की सर्विस कमिटी द्वारा अधिशासी अभियंता कार्यालय को मंजूरी दी जा चुकी है।

मगर यहां कनिष्ठ अभियंता का पद करीब 3 साल से खाली पड़ा है। संगड़ाह का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे JE ददाहू कुणाल साहनी के अनुसार शनिवार को वह धौला कुआं-ददाहू लाइन में आई खराबी देख रहे थे।

वहीं डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले के हर पहलू से जांच की जा जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...