बठिंडा निवासी ने चामुंडा मां को चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र

--Advertisement--

Image

चामुंडा – राजीव जसबाल 

श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में आजकल बरसात के दिनों में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

वहीं, मां चामुंडा के अनन्य भक्त सुमित बंसल निवासी विशाल नगर बठिंडा (पंजाब) ने अपनी मन्नत पूरी होने पर सवा किलो चांदी का छत्र मां के चरणों में अर्पित किया।

इससे पूर्व मंदिर के पुजारी बबलू ने सुमित बंसल की ओर से चढ़ाए गए छत्र की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद मां चामुंडा को अर्पित किया।

वहीं, मंदिर की ओर से बंसल को मां के आशीर्वाद स्वरूप मां का सिरोपा भेंट किया गया तथा रक्षा कवच के रूप में मौली बांधी गई।

वहीं, सुमित बंसल ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षों से मां चामुंडा के दरबार में परिवार सहित हर साल हाजिरी लगाने आते हैं।

और पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते उन्होंने मां चामुंडा से बटिंडा से ही कुछ मन्नत मांगी थी और मां से प्रार्थना की थी अगर मन्नत पूरी हो जाती है। तो वे सवा किलो चांदी का छत्र मां के चरणों में अर्पित करेंगे।

मां ने उनकी प्रार्थना स्वीकार कर ली, इसलिए आज वे परिवार सहित मां के चरणों में हाजिरी लगाने आए हैं। मन्नत पूरी होने पर यह छत्र मां के चरणों में अर्पित किया है और आगे भी मां का आदेश हुआ तो में सेवा करता रहूंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...