प्रधान संघ भटियात ने किया ग्राम सभाओं का वहिष्कार, बोले सरकार जल्द पूरा करे जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांग

--Advertisement--

Image

सिहुंता – अनिल सम्बियाल

आज विकास खण्ड भटियात के समस्त प्रधानो की बैठक खण्ड भटियात में हुई। जिसमें संघ के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारी जिनमे पंचायत सचिव हड़ताल पर बैठे है उनके विना पंचायत की ग्राम सभा करना सम्भव नही है। वहां पर पंचायत के आय व्यय से लेकर बहुत सारे जनहित के ऐसे मुद्दे होते है जो पंचायत सचिव ही कार्यवाही में लेखबद करते है उनके बिना ग्राम सभा करना हमारे लिए संभव नही है।

अतः हम सरकार से मांग करते है कि जब तक कलम छोड़ो हड़ताल खत्म नही होती तव तक हम पंचायतों में कोई ग्राम सभा नही करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री महोदय व पंचायती राज मंत्री महोदय से फिर निवेदन करते है कि जिला परिषद कर्मचारियों का विभाग में विलय की मांग है उसे शीघ्र पूरा करें नही तो सभी पंचायत प्रतिनिधि व जनता इस आंदोलन को ओर तेज करेगी ये कर्मचारी व अधिकारी पंचायती राज विभाग की रीढ़ की हड्डी है। उनके द्वारा ही पंचायत के विकास कार्य व सरकारी योजनाएं जनता तक पहुँचाई जाती है।

ब्लॉक अध्यक्ष सजंय धीमान महासचिव पवन ड़ड़वाल संजीव कुमार गगन कपूर रण सिंह सारिका गुलेरिया अर्जुन सिंह ने सँयुक्त व्यान जारी करते हुये कहा कि हमे माननीय पंचायती राज मंत्री के इस व्यान का खेद है, जिसमे उन्होने कहा है कि मुझे इनकी हड़ताल का पता नही है.

हमारे बहुत सारे प्रतिनिधि मंडल माननीय मंत्री महोदय से पूरे हिमाचल में सेंकडो बार मीले है और हर बार हमने अपनी एक मात्र मांग विभाग में विलय की उठाई है. हम समस्त पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन के लिए धन्यबाद करते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत पर बवाल, SP से बोलीं मां- बेटे के साथ हुई थी लड़ाई; बदला गया था सेल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित जिला कारागार में...