सुजानपुर-जंगलबेरी मार्ग पर गुजर रही गाड़ी पर गिरी पहाड़ी, डिक्की वाले रास्ते से निकल कर बचाई जान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

सुजानपुर-जंगलबेरी मुख्य मार्ग पर सोमवार प्रात: एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एकाएक पहाड़ी का मलबा मुख्य रास्ते से गुजर रही एक गाड़ी पर आ गिरा। इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। परिवार ने होशियारी दिखाते हुए अपने आप को गाड़ी के पीछे डिक्की वाले रास्ते से निकल कर जान बचाई।

जानकारी अनुसार सुजानपुर जंगल वेरी मुख्य मार्ग नजदीक महली खड्ड के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सडक़ पर आवाजाही कर रही एक गाड़ी के ऊपर आ गिरा। गाड़ी में सवार एक परिवार धार्मिक अनुष्ठान हेतु धौलासिद्ध सिद्ध पीठ दर्शन के लिए जा रहा था।

गाड़ी में सवार चालक सतीश कुमार अन्य परिजन अनीता, जानवी, शगुन, सुनीता, रेखा ने बताया कि वे सभी ग्राम पंचायत जंदरु के रहने वाले हैं। धार्मिक अनुष्ठान के लिए परिवार सहित धोलासिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ जा रहे थे। उसी दौरान प्रात करीब साढ़े आठ बजे जब मेहली खड्ड के पास पहुंचे तो पहाड़ी का एक हिस्सा धीरे-धीरे गिरता हुआ उनकी गाड़ी पर आ गया।

चालक सतीश ने हिम्मत एवं होशियारी दिखाते हुए एकाएक गाड़ी को तेज रफ्तार में आगे किया। जिसके चलते गाड़ी मलबे में दबने से बच गई । परिवारिक सदस्य एवं चालक ने अपने आपको गाड़ी के पीछे वाले रास्ते से बाहर निकाला है।

घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस प्रशासन एवं अन्य राहत बचाव कार्य करने के लिए विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सूचना के अनुसार गाड़ी में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं, जो अपने अगले गंतव्य की ओर निकल गए हैं।

थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया पहाड़ी का मलबा गिरने से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, परिवार सुरक्षित है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पहाड़ी का मलबा गिरने से गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हुई है। एवं मुख्य सडक़ वाहन आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मुख्य सडक़ को वाहन आवाजाही के लिए खुलवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...