कुल्लू बस हादसाः मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा, न्यायिक जांच के आदेश

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में निजी बस हादसे का शिकार हुई है. हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है.

बस हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए. यह बस लुढ़कने के बाद नीचे दूसरी सड़क पर किनारे पर अटक गई थी.

फिलहाल, चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.बस शैंशर से औट जा रही थी.

कुल्लू के सैंज में हुए बस हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताया है और साथ ही मृतकों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 15-15 हजार रुपये की फौरी मदद देने की घोषणा की है. साथ ही सीएम ने हादसे की न्यायायिक जांच के आदेश हैं.

सीएम जयराम ने कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और वह घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं. डीसी कुल्लू की ओर से अब तक 10 मौत की पुष्टि की गई है और 4 घायल हैं.

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

कुल्लू बस हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल के कुल्लू में बहुत ही बड़ा हादसा हुआ है.

मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. उम्मीद है कि जल्द ही हादसे के घायल ठीक होंगे. स्थानीय प्रशानस पीड़ितों की मदद कर रहा है.

कहां हुआ हादसा

कुल्लू जिले की सैंज घाटी के न्यूली शेंशर सड़क पर जंगला नामक स्थान पर यह दर्दनाक बस हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े 8 बजे हादसा हुआ है. ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया है.

सड़क पर मलबा गिरा था और ड्राइवर बस को साइड से निकाल रहा था. इस दौरान बस सड़क से नीचे जा गिरी और नीचे दूसरी सड़क पर किनारे पर अटकी. हादसा काफी ऊपर से गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...