5 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई ये सजा

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो अदालत डाॅ. परमिंदर सिंह अरोड़ा ने एक युवक को 13 वर्ष के कारावास व 10000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी सूरज को दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया है और उसे यह सजा सुनाई गई है। जुर्माना न अदा करने की सूरत में उसे 2 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह मामला अप्रैल 2019 में सामने आया था। जहां पर सूरज ने 5 वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। घटना को तब अंजाम दिया गया, जब वह अन्य बच्चों के साथ कमरे के बाहर खेल रही थी। सूरज इस बच्ची को जानता था क्योंकि दोनों एक ही क्षेत्र से संबंध रखते थे।

घटना की शिकायत बच्ची की मां ने महिला पुलिस थाना सोलन में दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की।

अदालत ने अपने फैसले में पीड़िता को 9 लाख रुपए हर्जाने के तौर पर देने के आदेश भी जारी किए हैं, जिसमें 80 प्रतिशत हर्जाने की राशि एफडी के तौर पर पीड़िता के नाम पर दी जाएगी, जबकि शेष 20 प्रतिशत राशि उसके पुनर्वास पर खर्च होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...